
इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (आईटीआई लिमिटेड) ने यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती (ITI Recruitment 2025-26) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.itiltd.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल सहायता के लिए हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है। अधिसूचना में पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया की जानकारी विस्तार में दी गई है। जिसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या 215 है। प्रोजेक्ट्स, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, आईएस एंड आईटी, कंप्यूटर लैब, एचआर, मार्केटिंग फाइनेंस, हिंदी सेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। सभी पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।
क्या है पात्रता?
यंग प्रोफेशनल ग्रेजुएट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक/बीएससी/एमसीए/एमएसी/एमबीए/बीएससी/बीसीए की योग्यता होनी चाहिए। टेक्नीशियन पद पर संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षीय डिप्लोमा होल्डर फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास 2 साल का वर्किंग एक्सपीरियंस भी होना चाहिए। यंग प्रोफेशनल ऑपरेटर पदों के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूट से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
इतना होगा वेतन
- यंग प्रोफेशनल ग्रेजुएट- 60,000 रुपये प्रतिमाह
- यंग प्रोफेशनल तकनीशियन- 35,000 रुपये प्रतिमाह
- यंग प्रोफेशनल ऑपरेटर- 30,000 रुपये प्रतिमाह
ऐसे होगा सेलेक्शन
- यंग प्रोफेशनल ग्रेजुएट पदों के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। उम्मीदवारों को पहले ग्रेजुएशन में प्राप्त स्कोर के आधार पर सिलेक्ट किया जाएगा। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन होगा।
- यंग प्रोफेशनल तकनीशियन और ऑपरेटर पदों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन नहीं होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.itiltd.in पर जाएं।
- “Career” पेज पर जाएं।
- यंग प्रोफेशनल भर्ती के पास दिए गए “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। सही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करें।
- आवेदन पत्र को भरें। फॉर्म जमा करें।
- किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या प्रश्न के लिए उम्मीदवार “manpower_crp@itiltd.co.in” पर ईमेल भेज सकते हैं।

