Job Alert 2021 : MP में इन पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, जल्द करें एप्लाई

मध्य प्रदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Government Jobs) पाने का युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश के भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2021 से पहले रजिस्टर्ड डाक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bgtrrdmp.mp.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां लें, उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : सोना पुरानी कीमत पर, चांदी के रेट में तेजी, जानिए आज के भाव

कुल पद– 45 पद

योग्यता– अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य मेडिकल काउंसिल परिषद में होना चाहिए।ज्यादा जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें

आयु सीमा-इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के की उम्र 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।छूट संबंधित जानकारी के लिए साइट पर विजिट कर सकते है।

वेतनमान-नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी ₹50070/- होगी |अधिक जानकारी के लिए साइट पर जाकर जानकारी ले सकते है।

चयन प्रक्रिया- अभ्यर्थी का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते है।

आवेदन शुल्क-

General/ OBC/ EWS: ₹500/-
SC/ ST/ PWD/ ESM: ₹250/-

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews