Job Alert: 1095 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जाने अन्य डिटेल्स..

Job Alert: 1095 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जाने अन्य डिटेल्स..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में IGI Aviation Service द्वारा भर्ती (recruitment) के नोटिफिकेशन जारी किए है। जिसके मुताबिक 1095 पदों पर भर्ती ही होगी। उम्मीदवारों (candidates) की भर्ती कस्टमर एजेंट के पद पर होगी। IGI aviation भर्ती के आवेदन (application) शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2022 है।  बता दे कि 31 मार्च के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों अच्छा यार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम (minimum) 18 वर्ष और अधिकतम (maximum) 30 वर्ष है, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जातियों को छूट दी जाएगी। 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। करीब ₹15000 से लेकर ₹25000 तक प्रतिमा सैलरी दी जाएगी।

यह भी पढ़े… Job Alert: विज्ञान क्षेत्र के युवाओं के लिए निकली भर्ती, जाने पात्रता और वेतन..

कैसा होगा लिखित परीक्षा का पैटर्न?

लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।  लिखित परीक्षा के दौरान 100 ऑप्शनल मल्टी चॉइस प्रश्न (multiple choice questions) पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक (one marks per question ) दिए जाएंगे।  इस दौरान किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार हिंदी और इंग्लिश दोनों ही माध्यम में परीक्षा दे सकते हैं। मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर और जबलपुर परीक्षा का केंद्र (examination centre) हो सकता है।  साथ ही पूरे देश में अन्य कई स्थानों को भी परीक्षा का केंद्र बनाया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन  एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.igaviationdelhi.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटीफिकेशन यहां देखे:IGI-english

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews