Jobs in India: बढ़ती बेरोजगारी के बीच NCS के आंकड़ों ने लोगों को किया हैरान, नौकरियां 1 करोड़ से ज्यादा और दावेदार सिर्फ 87 लाख, पढ़ें यह खबर

Jobs in India: राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल के डेटा के अनुसार, नौकरियों की संख्या में एक तेज उछाल देखा गया है। इस उछाल का कारण आर्थिक विकास में हुई तरक्की मानी जा रही है। वहीं अब यह आंकड़े चर्चाओं का विषय बने हुए हैं।
jharkhand vacancy 2025

jharkhand vacancy 2025

Jobs in India: देश में एक तरफ रोजगार समस्या को लेकर आए दिन चर्चा होती रहती हैं। वहीं दूसरी और इस समस्या के बावजूद, नेशनल कैरियर सर्विस (NCS) पोर्टल के अनुसार, देश में नौकरियों की संख्या अधिक होने के बावजूद नौकरी खोजने वाले लोगों की कमी है। दरअसल वित्त वर्ष 2024 में, NCS पोर्टल पर 87 लाख लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया, जबकि उपलब्ध नौकरी अवसर 1.09 करोड़ थे।

National Career Service के आंकड़े:

नेशनल कैरियर सर्विस (National Career Service) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 में एनसीएस पोर्टल पर 1,092,4161 नौकरियों का पंजीकरण हुआ। हालांकि यह संख्या वित्त वर्ष 2023 के 34,81,944 नौकरियों की तुलना में 214 फीसदी अधिक है। वहीं इसी दौरान में, नौकरी खोजने वालों की संख्या में भी उछाल आया है, जो केवल 53 फीसदी है। वित्त वर्ष 2023 में, कुल 57,20,748 नौकरियों का पंजीकरण हुआ था। लेकिन आंकड़ों को छोड़ दिया जाए तो जमीनी स्तर पर लगातार रोजगार को लेकर बहस छिड़ी हुई दिखाई देती हैं।

जानें किस सेक्टर में आया नौकरियों में उछाल:

नेशनल कैरियर सर्विस (NCS) के आंकड़ों के मुताबिक, फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियां आ रही हैं। जानकारी के अनुसार इस सेक्टर में पिछले साल से 134 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे कुल 46,68,845 नौकरियां हुई हैं। दूसरे स्थान पर, ऑपरेशंस और सपोर्ट सेक्टर से भी बड़ी संख्या में नौकरियां रजिस्टर हुई हैं, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 286 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

सिविल और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भी नौकरियों में वृद्धि हुई है, जिससे इस सेक्टर में पिछले साल के मुकाबले 11,75,900 नौकरियां पोर्टल पर आई हैं। अन्य सर्विसेज सेक्टर में भी नौकरियों में वृद्धि हुई है, जिससे इस सेक्टर में पिछले साल के मुकाबले 199 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

दरअसल एनसीएस डेटा के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी एंड कम्युनिकेशंस, ट्रांसपोर्ट एंड स्टोरेज, एजुकेशन एवं स्पेशलाइज्ड प्रोफेशनल सर्विसेज सेक्टर में भी नौकरियों की संख्या में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि 12वीं पास छात्रों के लिए नौकरियों में 179 फीसदी की वृद्धि हुई है, वहीं 10वीं या उससे कम पास छात्रों के लिए इस वृद्धि की दर 452 फीसदी रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews