सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 12वीं पास कैंडिडेट्स भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहद शानदार खबर आई है। बता दें कि बिहार ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर भर्ती शुरू कर दी है, जिसके लिए 21 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चलिए जानते हैं कि इसके लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है।
सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 12वीं पास कैंडिडेट्स भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें पूरी डिटेल

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। दरअसल, बिहार के युवाओं को अब सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके चलते 21 अक्टूबर से इच्छुक उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 है। ऐसे में आपको इसी अवधि में आवेदन करना होगा, हालांकि फॉर्म 24 नवंबर 2025 तक सबमिट किए जा सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें

अगर इन पदों के लिए आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें, तो आवेदनकर्ता के पास 10+2 इंटरमीडिएट पास की मार्कशीट होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को हिंदी में आशुलेखन या टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए, साथ ही कंप्यूटर संचालन की क्षमता भी अच्छी होनी चाहिए।

आयु सीमा पर नजर डालें

अगर आयु सीमा पर नजर डालें, तो बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट मिलेगी, यानी 40 वर्ष तक के युवा उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह उम्र सीमा 42 वर्ष रहेगी, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त आयु में 10 वर्ष की छूट मिलने वाली है।

चयन प्रक्रिया पर नजर डालें

अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो बता दें कि उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 100 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। बिना शुल्क का भुगतान किए आवेदन को पूरा नहीं माना जाएगा। चयन प्रक्रिया पर नजर डालें, तो इसे दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में लिखित परीक्षा ली जाएगी, जबकि दूसरे चरण में उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा। परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक, पिछड़ा वर्ग को 36.5% अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग को 34% अंक, अनुसूचित जाति और जनजाति को 32% तथा सभी वर्गों के दिव्यांग उम्मीदवारों को 32% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

कैसे किया जा सकता है आवेदन

अगर आवेदन प्रक्रिया पर नजर डालें, तो बता दें कि उम्मीदवारों को सबसे पहले बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebssc.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपको यह साइट ओपन करनी होगी। इसके बाद आपको भर्ती संबंधी एक लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आप रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद आप फॉर्म में सही-सही जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद अपनी योग्यता, जन्मतिथि, पता और श्रेणी की सही जानकारी दर्ज करनी होगी। साथ ही अपने फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इसके बाद आप आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं। याद रखें कि फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट अपने पास अवश्य रखें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews