LIC HFL Recruitment: एलआईसी एचएफएल में निकली 200 पदों पर भर्ती, 25 जुलाई से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका

एलआईसी एचएफएल ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त तक जारी रहेगी। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
LIC HFL Recruitment

LIC HFL Recruitment: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में जूनियर असिस्टेंट के  200 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई यानी आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन 14 अगस्त 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 800 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।

आंध्र प्रदेश में 12, कर्नाटक में 38, मध्य प्रदेश में 12, महाराष्ट्र में 53,  पुडुचेरी में एक, सिक्किम में एक, तमिलनाडु में 10, तेलंगाना में 31, उत्तर प्रदेश में 17, पश्चिम बंगाल में 5, जम्मू-कश्मीर में एक, हिमाचल प्रदेश में 3, गुजरात में एक, छत्तीसगढ़ में 6 और असम में 5 पद रिक्त हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा

न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डिस्टेंस/ कॉरेस्पोंडेंस/पार्ट टाइम कोर्स पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं है। कंप्यूटर स्किल भी अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा  न्यूनतम 21 वर्ष  और अधिकतम 28 वर्ष है। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews