सरकारी नौकरी: ITI वालों के लिए बेहतरीन मौका, स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने निकाली 800 पदों पर भर्ती, 26 दिसंबर तक करें Apply 

महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड ने 800 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.mahagenco.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
BPSSC Steno ASI Recruitment 2024

MAHAGENCO Recruitment 2024: महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड ने टेक्नीशियन ट्रेड-III पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.mahagenco.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म प्रिन्ट करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2025 है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 800 है। वैकेंसी को जनरल, एडवांस्ड स्किल्ड ट्रेनी और बीटीआरआई कैटेगरी में बाँटा गया है। जनरल और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये+ जीएसटी है। वहीं एससी और एसटी के लिए फीस 300 रुपये+जीएसटी है। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (Eligibility)

आवेदन करने के उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना अनिवार्य है। आवेदन की आयु सीमा 1 अक्टूबर 2024 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन (Selection Process and Salary)

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। सामान्य नागरिकों को परीक्षा में कम से कम 30% और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 20% अंक प्राप्त करने होंगे। नियुक्ति के बाद 34555 रुपये से लेकर 86865 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन (Steps to Apply) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.mahagenco.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर MAHAGENCO Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें और फॉर्म भरें।
  • दस्तावेजों, फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान करें। आवेदन पत्र जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews