मध्य प्रदेश में निकली है इन पदों पर भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी, 15 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु सीमा-पात्रता

जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए,आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
government job 2026

MPHC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमपी उच्च न्यायालय ने जूनियर ज्युडीशियल असिस्टेंट (MPHC JJA) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर 15 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख भी 15 अक्टूबर है लेकिन फॉर्म में संशोधन या सुधार के लिए 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।आवेदन शुल्क जमा करने के बाद ही फॉर्म जमा होगा और उसके बाद ही आवेदन को कंप्लीट माना जाएगा।

MPHC Recruitment 2024

कुल पद : 40

पदों का विवरण

  • अनारक्षित 21
  • ओबीसी 05
  • एससी 06
  • एसटी 08

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की आयु 18 से 35 साल के बीच तय की गई है, हालांकि, रिजर्व कैटगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता : कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी जरूरी है। आवेदन ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा कोर्स किया होना चाहिए। आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ शॉर्टहैंड एंड टाइपिंग टेस्ट से इंग्लिश और हिंदी में टाइपराइटिंग टेस्ट क्वालिफाई करना जरूरी होगा। मध्य प्रदेश एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (MP-IT) से वैलिड सीपीसीटी स्कोर कार्ड मिलने पर भी आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित एंव/मध्य प्रदेश राज्य के बाहर (दिव्यांग के अतिरिक्त) के आवेदकों हेतु आवेदन शुल्क 943.40 रुपये है। इसमें परीक्षा शुल्क और सेवा प्रदाता को देय पोर्टल व अन्य शुल्क मौजूद है। राज्य के आरक्षित वर्ग और सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 743.40 रुपये है।

सैलरी: 5200-20200+ ग्रेड पे-1900

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, ऑनलाइन

कब होगी परीक्षा:  जूनियर न्यायिक सहायक भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन परीक्षा जल्द आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 6-7 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी होने की संभावना है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट/रिजल्ट टैब पर जाएं।
  • यहां ‘ऑनलाइन आवेदन पत्र यहां क्लिक करें’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरकर शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews