MP Job Alert: यहां अलग अलग पदों पर निकली है बंपर भर्ती, 20 जुलाई से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

BEL government job alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Job Alert 2022)  में शिक्षा और बैंक के क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इंदौर के डीएवीवी के ईएमआरसी और आईएमएस समेत कई जगहों पर भर्ती निकली है।  भोपाल के कैरियर कॉलेज में ओपन केंपस का आयोजन किया गया है। इसमें TCS, ICICI BANK और एक्सिस बैंक सहित कई कंपनियां आएंगी।इसके लिए 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। कैरियर कॉलेज की ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन उपलब्ध है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों-प्रोफेसरों के लिए बड़ी खबर, रिटायरमेंट एज बढ़ाने और नए वेतनमान पर ताजा अपडेट, जानें कब मिलेगा लाभ?

अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों 9893198813 और 952215​​​2288 पर संपर्क कर सकते हैं।वही एयरटेल स्ट्रीम फाइबर ने भोपाल शहर में walk-in-interview अनाउंस किया है। दिनांक 12 एवं 13 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक भारती एयरटेल लिमिटेड के 1 मालवीय नगर, राजभवन रोड भोपाल में इंटरव्यू चलेंगे। उम्मीदवारों की क्वालिफिकेशन ग्रेजुएट और एक्सपीरियंस 1-5 साल मांगा गया है।

इंदौर में विजिटिंग फैकल्टी 

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अंतर्गत ईएमआरसी में (EMRC-Education Multimedia Research Centre) में विजिटिंग फैकल्टी की पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2022 घोषित की गई है। यह आवेदन M.Sc. (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) इंटीग्रेटेड MBA (मीडिया मैनेजमेंट) प्रोग्राम के अंतर्गत आमंत्रित किए गए हैं।योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूम (मेंशनिंग स्पेशलाइजेशन) के साथ EMRC को 15 जुलाई 2022 तक भेज सकते हैं। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में MBA (Executive) और MBA (Hospital Management) में सत्र 2022-24 की कॉउंसलिंग के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 जुलाई 2022 है।

IMS Recruitment

डीएवीवी की तरफ से IMS (Institute of Management Studies) में मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स ,ऑपरेशंस मैनेजमेंट, बिजनेस मैथमेटिक्स एंड स्टैटिसटिक्स ,बिजनेस कम्युनिकेशन, ई- कॉमर्स, डिजास्टर मैनेजमेंट ,हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और मेडिकल से संबंधित विषयों के लिए सत्र 2022-23 के लिए विजिटिंग फैकल्टी की पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म और रिज्यूम ( मेंशनिंग स्पेशलाइजेशन) IMS, DAVV, INDORE को 20 जुलाई 2022 से पहले भेज सकते हैं। आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए DAVV की ऑफिशल वेबसाइट www.dauniv.ac.in पर विजिट करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews