
Madhya Pradesh Police Recruitment
मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। बता दें कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस बैंड के अंतर्गत आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती वर्ष 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इच्छुक एवं पात्र पुरूषअभ्यर्थी अब दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन की वेबसाईट https://iforms.mponline.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
MP Police Constable Recruitment Details 2026
कुल पद: 679
पदों का विवरण
- सामान्य वर्ग के लिए 184 पद
- OBC के लिए 183 पद
- SC के लिए 108 पद
- ST के लिए 136 पद
- EWS वर्ग के लिए 68 पद निर्धारित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता: सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10वीं कक्षा (10+2 प्रणाली के तहत) पास होना अनिवार्य है। वहीं, एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है। यह भर्ती ‘बैंड’ कैडर के लिए है, इसलिए उम्मीदवार को किसी एक वाद्य यंत्र ( पिकलो, कॉन्सर्ट फिल्यूट, ओबो, क्लारिनेट, टेनर सेक्सोफोन, फ्रेच हार्न, ट्रम्पिट, कॉरनेट, ट्रम्बोन, बसून, इफोनियम, बेस ट्यूबा, बैग पाईप, टेनर ड्राम, बिगुल, साईड ड्रम, बेस ड्रम, की-बोर्ड/आर्गन/प्यानों, गिटार, वायलिन/वायोला/स्ट्रिंगबेस/प्रकाशन/ड्रम/भारतीय शास्त्रीय वाद्ययंत्र बजाना ) को बजाने का ज्ञान होना आवश्यक है।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग) 33 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग (ओबीसी/एससी/एसटी) को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 19 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। विक्रम पुरस्कार से सम्मानित अभ्यर्थियों को उम्र में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क:
- अनारक्षित (General): 500 रुपए
- एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (केवल एमपी मूल निवासी): ₹250
- पोर्टल शुल्क: ₹60 (अतिरिक्त देय होगा)
शारीरिक मापदंड (Physical Standards)
- ऊंचाई (Height): सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 168 सेमी, जबकि एससी और एसटी के लिए 165 सेमी।
- सीना (Chest): बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी (सामान्य/ओबीसी के लिए)। एससी/एसटी के लिए 79-84 सेमी।
चयन प्रक्रिया : इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन तीन चरणों में होगा:
- स्किल टेस्ट (क्वालिफाइंग)
- बैंड प्लेइंग टेस्ट (75 अंक)
- इंटरव्यू (25 अंक)
- बैंड टेस्ट में सामान्य वर्ग के लिए 50% और SC/ST के लिए 40% अंक जरूरी हैं।
वेतन: चयनित उम्मीदवारों को ₹19,500 से ₹62,000 के वेतनमान के बीच सैलरी दी जाएगी।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस बैंड के अंतर्गत आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। pic.twitter.com/hhJ7915fLI
— Home Department, MP (@mohdept) April 16, 2026
उल्लेखनीय है कि पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इच्छुक एवं पात्र पुरूषअभ्यर्थी अब 30 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन की वेबसाईट https://t.co/hwaEXILuB1 पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
— Home Department, MP (@mohdept) April 16, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

