MP Recruitment : युवाओं के लिए गोल्डन चांस, 150 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 11 मार्च से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
mpesb exam

MPESB Bhopal

MPPEB MPESB Recruitment 2025:मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मण्डल भोपाल द्वारा समूह-1 उपसमूह-3 भर्ती के तहत असिस्टेंट ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।

आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 मार्च से पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 16 मार्च 2025 है।

MPESB Group 1 Sub Group 3 Combined Jobs

कुल पद: 157

पदों का विवरण

  • सीधी भर्ती- 139 पद
  • सीधी भर्ती बैकलॉग- 08 पद
  • संविदा भर्ती- 10 पद

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: एमबीए/एम कॉम/एम एससी/सीए/आईसीडब्ल्यूए/बी.ई/बीटेक/बैचलर डिग्री/मास्टर्स डिग्री/एमबीबीएस डिग्री आदि की शैक्षिक योग्यता अभ्यर्थियों के पास होनी चाहिए। विस्तृत शैक्षिक योग्यता अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं राज्य के ओबीसी/एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 250 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। फीस का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और फाइनल मेरिट लिस्ट।

सैलरी: वेतन पदानुसार 32800 से 177500 रुपये तक प्रति माह तक होगा। पद के मुताबिक इसमें बदलाव भी संभव है।

कब होगी परीक्षा : परीक्षा संभावित रूप से 15 मई 2025 से दो पालियों में प्रारंभ होगी। प्रथम पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे रिपोर्ट करना होगा। दूसरी पाली के लिए 12.30 बजे रिपोर्टिंग टाइम रखा गया है। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2025
  • आवेदन में संशोधन की तिथि: 25 फरवरी 2025 से 16 मार्च 2025 तक
  • परीक्षा की तिथि: 15 मई 2025 से प्रारंभ

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2024/Group_1_subgroup_3_2024_Rulebook..pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews