MPPEB MPTET : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, DPI ने जारी किया आदेश, बढ़ाई गई दस्तावेज सत्यापन की तारीख, 7 जून तक पूरा करें कार्य

teacher news

MPPEB MPTET 2023, MP Teachers Recruitment : एमपीपीईबी एमपी टेट उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है।दरअसल प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार 6 जून तक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। इसके लिए तारीख तय कर दिए गए है। शनिवार को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत 7 जून को जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। 7 जून के बाद किसी भी अभ्यर्थी के दस्तावेज का सत्यापन नहीं किया जाएगा।

आदेश जारी

मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए 26 नवंबर 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के परीक्षा परिणाम 2022 के आधार पर रिक्तियों और प्रतीक्षा सूची के आधार पर दस्तावेज अपलोड का कार्य पूरा करना है। दस्तावेज अपलोड और सत्यापन के लिए 23 मई को अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई थी।

बढ़ाई गई तारीख

वहीं सूची में शामिल सभी उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज 27 मई तक अपलोड करने के लिए सूचित किया गया था लेकिन कई कारण से विभिन्न उम्मीदवारों द्वारा दस्तावेज अपलोड नहीं किए गए हैं। जिसके बाद एक बार फिर से उन्हें राहत दी गई है। ऐसे उम्मीदवारों को अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

सूची में शामिल ऐसे उम्मीदवारों जिन्होंने अब तक दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा नहीं किया गया है। उन्हें 6 जून तक अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। निर्धारित अवधि में दस्तावेज अपलोड नहीं करने के बाद अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अमान्य कर दी जाएगी।

नियम तय

इसके साथ ही 7 जून तक दस्तावेज अपलोड करने वाले उम्मीदवारों को जिला शिक्षा अधिकारी के सामने उपस्थित होकर ऑनलाइन अपलोड दस्तावेज का सत्यापन कराना होगा। 7 जून के बाद किसी भी अभ्यर्थी के दस्तावेज का सत्यापन नहीं किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews