MP TET 2024: मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 5 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति

एमपी टीईटी प्रोविजनल आंसर-की जारी हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
mppeb mptet

MPPEB MP TET 2024: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। ऑब्जेक्शन पोर्टल भी 2 दिसंबर से खुल गया है। जो भी उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आन्सर-की डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्नों पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और TAC कोड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि एमपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर को दो शिफ्टों में प्रदेश में विभिन्न शहरों में हुआ था।

आपत्ति दर्ज करने के लिए लगेगी इतनी फीस (MP TET Objection Details) 

उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रश्नपत्र में प्रश्न या उत्तरों से संबंधित गलतियों को लेकर 5 दिसंबर 2024 तक चुनौती दर्ज कर सकते हैं। चुनौतियों का मूल्यांकन और समीक्षा करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी होगी। जिसके बाद परिणाम घोषित होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी (MP TET Answer Key)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर “Primary School Teacher Eligibility Test Answer Key and Objection” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रोल नंबर और टीएसी कोड दर्ज करें। “Login” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी का पीडीएफ़ खुलेगा। इसे चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आन्सर-की डाउनलोड करके रख सकते हैं। प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews