9 सितंबर को एमपी आबकारी कांस्टेबल परीक्षा, ऐसा रहेगा एग्जाम पैटर्न, 253 पदों पर होना है भर्ती, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के आबकारी कांस्टेबल परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।साथ में एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है।
MP Excise Constable recruitment 2025

MPESB Excise Constable Exam: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एक्साइज कांस्टेबल (आबकारी आरक्षक) भर्ती परीक्षा 2024 की नई तारीख घोषित कर दी है।पहले यह परीक्षा जुलाई में आयोजित होनी थी लेकिन अब यह परीक्षा 9 सितंबर 2025 को प्रदेश के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी । सितंबर के पहले हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार रोलनंबर डालकर अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते है। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा और ना ही परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी।

9 सितंबर को 2 शिफ्ट में होगी परीक्षा

  • एमपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी । इसके लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक है। परीक्षा में अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 अंकों के प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम से पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल स्तर का होगा।
  • सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान से 40 अंकों के, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरूचि से 30 अंकों के और विज्ञान एवं सरल अंक गणित से 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

पद, सैलरी और चयन प्रक्रिया

  • इस भर्ती के माध्यम से 253 पदों को भरा जाएगा। इसमें जनरल के लिए 72, ईडब्ल्यूएस लिए 26, ओबीसी के लिए 75, एससी के लिए 36 और एसटी के लिए 44 पद रिजर्व किए गए हैं।
  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।
  • नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 19500 रुपये से लेकर 62000 रुपये वेतन दिया मिलेगा

https://esb.mp.gov.in/Advertisement/ADV_2024/Abkari_Arkshak_2024_Examdate_Notice_25082025.jpg

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2024/Abkari_Arkshak_2024_RevisedRulebookpage_25082025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews