मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने निकाली 170 पदों पर भर्ती, 31 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

 एमपीपीजीसीएल ने 150 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आईटीआई, डिप्लोमा होल्डर्स और ग्रेजुएट पात्र हैं। आइए जानें वैकेंसी से जुड़ी अन्य जरूरी बातों को जानें- 
MPPGCL Recruitment 2025

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (MPPGCL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 तक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://mppgcl.mp.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले सभी कैंडिडेट्स को डिटेल में आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें सैलरी स्ट्रक्चर, सिलेक्शन प्रोसेस, एप्लीकेशन स्टेप्स और पात्रता समेत वैकेंसी से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 170 है। जिसमें से ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 20, टेक्नीशियन के लिए 7 और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 143 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल आउए इलेक्ट्रॉनिक्स समेत  विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं आईटीआई अप्रेंटिस के लिए आवेदकों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

योग्यता और आयु सीमा 

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री होना अनिवार्य है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए मध्य प्रदेश तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना जरूरी है। आईटीआई अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए और शासकीय/अशासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से आईटीआई पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी।

इतना होगा वेतन 

  • आईटीआई अप्रेंटिस- 9,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड
  • टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस- 10,900 रुपये प्रतिमाह
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस- 12,300 रुपये प्रतिमाह

ऐसे होगा चयन

अप्रेंटिस के लिए अहर्ता सुनिश्चित करने के लिए आवेदनों की छंटाई की जाएगी। इसके बाद आईटीआई या ग्रेजुएट या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट करके योग्यता क्रम  मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। समान अंक होने पर अधिक आयु वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews