MPPSC 2020: 24 जुलाई को आयोजित होगी ये परीक्षा, 111 पदों पर होनी है भर्ती, ये रहेंगे नियम

MPPSC Recruitment 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2020 (State Forest Service ( Main) Examination – 2020 ) 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके तहत 111 पदों पर भर्ती की जाएगी। ध्यान रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Teacher Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती, 28 जुलाई से पहले करें Apply, जानें नियम और पात्रता 

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के तहत कुल 111 पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌जिसमें, फॉरेस्ट रेंजर के 105 पद और असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेशन ऑफिसर के 6 पद शामिल हैं। इसके लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड एमपी ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट (mponline.gov.in) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य नहीं है।

यह भी पढे.. कर्मचारियों को फिर मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में होगा 90000 से ज्यादा का इजाफा, 8वें वेतन आयोग पर ताजा अपडेट

असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेशन ऑफिसर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 56 हजार 100 रुपये से लेकर 1 लाख 77 हजार 500 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। परीक्षा की बात करें तो खंड अ में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान तथा खंड ब में वानिकी एवं सामान्य विज्ञान से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक रहेगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही डाउनलोड करना होगा।
  • बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • अपने साथ केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी भी लेकर जाएं।
  • परीक्षा ऑनलाइन मोड में ओएमआर सीट पर होगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछें जाएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews