MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, ‘प्रोविजनल आंसर की’ जारी, 427 पदों पर होनी है भर्ती, 7 दिनों के भीतर पूरा करें कार्य

MPPSC Exam 2025

MPPSC SSE 2022 Provisional Answer Key, MPPSC 2023 : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त हो गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा की प्रावधिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां भी लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2022 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 के प्राविधिक उत्तर कुंजी जारी की गई है। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 21 मई को किया गया था। 14 मई को इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।

कुल 427 पदों पर होनी है भर्ती

कुल 427 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 21 मई को परीक्षा का आयोजन किया गया था। 23 मई को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें प्रोविजनल आंसर की जारी कर इसे वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। किसी भी आपत्ति के लिए उम्मीदवार 7 दिन के भीतर अपने दावे और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञप्ति जारी

विज्ञप्ति जारी करते हुए एमपीपीएससी ने लिखा है कि यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी या प्रश्न और उत्तर से संबंधित आपत्ति हो तो परीक्षार्थी अपने आपत्ति, प्रमाणित संदर्भ के साथ ऑनलाइन लिंक पर निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ आयोग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होने के 7 दिन के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 7 दिन की समय अवधि के पश्चात परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों के आपत्तियों और अभ्यावेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यहां देखें आंसर की

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”465000″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews