
MP Jobs 2023 : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2017 के उम्मीदवारों की अनुपूरक सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही असिस्टेंट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तारीख की घोषणा
उच्च शिक्षा संचालनालय के आयुक्त आलोक वर्मा द्वारा सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2017 की सप्लीमेंट्री लिस्ट के उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ-साथ उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई है।
अनुपूरक सूची
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित शासकीय प्राध्यापक परीक्षा 2017 के संबंध में विभिन्न विषयों की माह जून और जुलाई 2022 में जारी संशोधित पुनरीक्षित सूची में विभिन्न विषयों के उम्मीदवार की सूची जारी की गई है। यह ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनका चयन अनुपूरक सूची में किया गया है। उनके दस्तावेज का भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा किया जाना है।
उच्च शिक्षा संचालनालय के कार्यालय आयुक्त द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। जिसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि सभी अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ दो फोटो कॉपी लेकर 21 अप्रैल को 11:00 बजे तक उच्च शिक्षा संचालनालय में उपस्थित होना अनिवार्य है।
कुल 225 पदों पर भर्ती
एमपीपीएससी द्वारा सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र उच्च शिक्षा विभाग 2017 के लिए कुल 225 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कल का 21 अप्रैल तक पूरा करना अनिवार्य होगा।
