MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, प्राप्तांक और चयन सूची जारी, यहां करें डाउनलोड

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2023 : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। एक बार फिर से उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की चयन सूची और प्रथम सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

चयन सूची और प्राप्तांक सूची जारी 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके अंतिम चरण के उम्मीदवारों की चयन सूची और प्राप्त सूची जारी की गई है।

केविएट दायर करने के संबंध में भी सूचना

नेत्र रोग विशेषज्ञ के 87% मुख्य भाग की चयन सूची पर केविएट दायर करने के संबंध में भी सूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि नेत्र रोग विशेषज्ञ के साक्षात्कार के उपरांत चयन सूची 85% मुख्य भाग पर 4 मई 2023 को प्रेषित की गई है। घोषित चयन सूची के संबंध में उच्च न्यायालय मुख्य पीठ जबलपुर, माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर और न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर में कैविएट याचिका दायर की जा सकती है।

कुल 29 पदों पर भर्ती

नेत्र रोग विशेषज्ञ परीक्षा के कुल 29 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। साक्षात्कार 29 अप्रैल 2023 को आयोजित किए गए थे। जिसके लिए अब चयन सूची जारी की गई है। कुल 20 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसकी प्राप्तांक सूची जारी की गई है। संबंधित लिंक पर क्लिक कर उम्मीदवार इसे देख सकते हैं।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”458441″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”458442″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”458443″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews