MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, आयोग ने जारी किया शुद्धि पत्र, हुए संशोधन, विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2023, MPPSC : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन उपाधि के नाम के संबंध में सूचना जारी की गई है, जो उम्मीदवारों के लिए जानना बेहद आवश्यक है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा सूची पत्र जारी किया गया है। 25 सितंबर को जारी हुए पत्र के मुताबिक आयुष विभाग हेतु व्याख्याता अमराजे निसवाँ के पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन 13 जुलाई 2023 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था। इसमें महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं।

विज्ञापन की शैक्षणिक अहर्ता में उपाधि को विभाग द्वारा नियुक्त विषय विशेषज्ञ के मत के अनुसार संशोधन किया गया है। इसके तहत उपाधि का नाम BUMS एवं MO और MS अमराजे निसवाँ/क्रबालत किया गया है।

राज्य सेवा परीक्षा 2023 की Prelims परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 की Prelims परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक 21 अक्टूबर दोपहर 12:00 बजे तक राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए एडमिट कार्ड 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। वहीं परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में 17 दिसंबर से आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10:00 बजे, दूसरे सत्र की परीक्षा 2:15 से आयोजित की जाएगी। 227 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।

आयु, अहर्ता और आवेदन शुल्क की जानकारी 

इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान और विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2024 की स्थिति में उम्मीदवार को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष का होना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी की उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट लागू की गई है। सामान्य और अनारक्षित श्रेणी की उम्मीदवार और मध्य प्रदेश के बाहर के राज्यों के आवेदक के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया जबकि मध्य प्रदेश के भीतर आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews