MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू, परीक्षा की तारीख घोषित, जानें अपडेट

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2023, MPPSC Recruitment : एमपीपीएससी की उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। आने वाले 2 से 3 महीने में कई विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी की जा रही है। वहीं परीक्षा आयोजन के लिए जल्द एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

8 अक्टूबर 2023 को परीक्षा का आयोजन

एमपीपीएससी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा का आयोजन 8 अक्टूबर 2023 को किया जाना है। इसके लिए कुल 466 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। परीक्षा के 1 सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

व्याख्याता की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

इसके साथ आयुष विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत व्याख्याता की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। व्याख्याता इलाज बिट तदावीर और जरहियात के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हुई है जो 28 सितंबर तक चलेगी। Moalejat और Amraze Niswan व्याख्याता के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

व्याख्याता रचना शरीर के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हुई है जो 17 सितंबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। व्याख्याता संहिता सिद्धांत सहित क्रिया शरीर के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर तक जारी रहने वाली है।

MPPSC SSE भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी

इसके अलावा एमपीपीएससी भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 277 पदों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहले पाली की परीक्षा सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 2:15 से 4:15 तक आयोजित की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews