Hindi News

MPPSC 2022: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 96 पदों पर निकली है भर्ती, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं (MP Government Jobs 2022) के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमपी लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission MPPSC) इंदौर ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन के लिए निश्चेतना विशेषज्ञ 2022 (Anesthesia Specialist-2022) के 96 पदों पर भर्ती निकाली है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 3 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों समेत इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें विभाग का पूर्वानुमान

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते है।मध्यप्रदेश के मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों की संख्या 32 है तथा मध्य प्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन अभ्यार्थियों के लिए आरक्षित पदों की संख्या 06 है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: अगस्त में फिर बदलेगा मौसम, 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई सिस्टम एक्टिव, जानें शहरों का हाल

नोटिफिकेशन के अनुसार, एनएसथीसिया स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन क्रमांक 08/2022 द्वारा जारी किया गया है। निश्चेतना विशेषज्ञ, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के अंतर्गत राजपत्रित (प्रथम श्रेणी) अस्थाई पद है। जिसका वेतनमान 15600-39100+ 6600 ग्रेड पे ( छठे वेतन आयोग अनुसार, सातवें वेतन में तत्स्थानी वेतनमान प्राप्त होंगे। इस पद का मुख्य कर्तव्य मरीजों की देखभाल एवं उपचार करना है।

MPPSC Recruitment 2022

कुल पद– 96

पदों का विवरण

  • अनारक्षित वर्ग( UG) के- 26 पद
  • अनुसूचित जाति(SC) के -15 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के- 19 पद
  • ओबीसी( OBC) के -26 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) के- 10 पद आरक्षित हैं

आयु सीमा-  उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए। आयु गणना करने की तिथि- 1 जनवरी 2023 है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी करने की दिनांक- 29 जुलाई 2022
  • ऑनलाइन आवेदन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 17 अगस्त 2022 (दोपहर 12:00 बजे से)
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 16 सितंबर 2022
    आयोग कार्यालय में अभिलेखों सहित आवेदन पत्र जमा की अंतिम तिथि -28 सितंबर 2022

योग्यता

  • भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा/ सी.पी.एस डिप्लोमा अथवा समतुल्य अर्हता अथवा
  • भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री
    अथवा भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में सुपर स्पेशलिटी डिग्री/ डिप्लोमा।
  • समतुल्य अर्हता- भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा प्राप्त विदेशी उपाधि उपाधिधारी

वांछनीय अर्हता मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में स्थाई पंजीयन

यह देखें लिंक

http://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_Anesthesia_Specialist_2022_Dated_29_07_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews