MPPSC : राज्य वन सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, इंटरव्यू की तारीख घोषित, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC के उम्मीदवारों (Candidats) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल राज्य वन सेवा परीक्षा 2019 (State Forest Service Exam 2019) के इंटरव्यू (interview) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इसके लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी गई है। उम्मीदवार MPPSC की ऑफिशियल Website से जाकर एडमिट कार्ड (Admit card) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सूचना जारी कर दो है।

नवीन सूचना के मुताबिक मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा 2019 के सहायक वन संरक्षक के कुल 6 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित होनी है। जिसमें सामान्य वर्ग के 3, SC के 1, ST के 1, OBC के 1 और EWS के 1 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। वही लिखित परीक्षा के बाद 31 दिसंबर 2021 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे।

Read More : MP College: विश्वविद्यालय को मिले ये निर्देश, पाठ्यक्रम होगा तैयार, छात्रों को मिलेगा लाभ

वही जारी सूचना के मुताबिक राज्य वन सेवा परीक्षा 2019 में सहायक वन संरक्षक पद के लिए इंटरव्यू आयोग के कार्यालय में 29 मार्च 2022 को आयोजित किया जाना निश्चित किया गया है। इसके लिए उम्मीदवार इंटरव्यू कॉल लेटर एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in से 19 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं इसके लिए नियम भी तय किए गए हैं। आमंत्रित उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि इंटरव्यू वाले दिन सुबह 10:00 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके अलावा आवेदक को अपने इंटरव्यू कॉल लेटर के साथ अन्य दस्तावेजों का लाना भी अनिवार्य किया गया है।

MPPSC ने सूचना जारी करते हुए बताया है कि अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद नियुक्ति पूर्व विभाग द्वारा निर्धारित चिकित्सा मंडल द्वारा उम्मीदवारों की ऊंचाई के मापदंड लिए जाएंगे। वही शारीरिक दक्षता की जांच होने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति का रास्ता साफ होगा। वही शारीरिक दक्षता में सफल उम्मीदवार ही नियुक्ति के लिए पात्रता रखेंगे। इसके लिए MPPSC द्वारा अलग से सूचना जारी की जाएगी।

Notification Link

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/SFS_2019_Interview_Information_08-03-2022.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews