MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, एडमिट कार्ड जारी, 18 दिसंबर को होगी परीक्षा, 92 पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC

MPPSC Exam : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। एमपीपीएससी द्वारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां लिंक भी उपलब्ध करा दी गई है।

18 दिसंबर 2022 को परीक्षा

परीक्षा का आयोजन इंदौर भोपाल जबलपुर और ग्वालियर में किया जाएगा परीक्षा 18 दिसंबर 2022 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जिला लोक अभियोजन अधिकारी के लिए 92 पदों पर भर्ती होगी।

वेतनमान

इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को 9300 से लेकर 34800 रुपए वेतनमान का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें
  • एडमिट कार्ड एडीपीओ परीक्षा 2021 दिखाई देगा।
  • एक अन्य पेज खुलेगा
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
  • एडमिट कार्ड को भविष्य के संदर्भ में संभाल कर रखें।

Link 

https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/2022/AdmitCard/ADPO21Login.aspx

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews