MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, 18 दिसंबर को आयोजित होगी परीक्षा, 92 पदों पर होगी भर्ती

MPPSC

MPPSC ADPO Exam 2021 : एमपीपीएससी के मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है।एडीपीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 18 दिसम्बर को होने वाली परीक्षा के लिए एमपीपीएससी की तरफ से विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें परीक्षा केंद्र और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। 92 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए उम्मीदवार 18 दिसंबर को परीक्षा में बैठेंगे।

एक सत्र में आयोजित होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 15 दिसंबर को विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 के लिए कंट्रोल रूम से संबंधित जानकारी दी गई है। परीक्षा एक सत्र में दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक प्रदेश के चार संभागीय मुख्यालय में आयोजित की जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

18 दिसंबर को होने वाली परीक्षा इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर संभाग में आयोजित होगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। वहीं इंदौर में कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। इंदौर के लिए नंबर 0731 270 0406, भोपाल के लिए 731 271 0076, जबलपुर के लिए 731 271 5812, ग्वालियर के लिए 731 270 1624 जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews