MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, फाइनल Answer Key जारी, इनकी उम्मीदवारी निरस्त, 500 से ज्यादा पदों पर होेनी है भर्ती

MPPSC 2023

mppsc

MPPSC  Assistant Registrar 2022/SSE 2019 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने  सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके तहत 19 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अलावा आयोग द्वारा राज्‍य सेवा परीक्षा 2019 के पद के लिए साक्षात्‍कार की उम्‍मीदवारी निरस्‍त किए जाने संबंधी सूचना भी जारी की गई है।इसके तहत 571 पदों को भरा जाना है।

 असिस्टेंट रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 Final Answer Key 

एमपी लोक सेवा आयोग ने जारी सूचना में लिखा है कि  दिनांक 25.07.2022 के अंतर्गत सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022 दिनांक 25.06.2023 को सम्पन्न हुई। सहायक कुल सचिव परीक्षा 2022 के संदर्भ में अभ्यर्थियों से आयोग द्वारा  दिनांक 28.06.2023 के अंतर्गत प्रावधिक उत्तर कुंजी के संदर्भ में आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा सूक्ष्म जाँच की जाकर अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा रही है। यह अंतिम उत्तर कुंजी है, इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इस अंतिम उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों की किसी भी प्रकार के अभ्यावेदन अब स्वीकार नहीं किए जायंगे। यह विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 21.07.2023 से उपलब्ध है।

राज्य सेवा परीक्षा 2019- साक्षात्कार की उम्मीदवारी निरस्त

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि मुख्य भाग के 11 आवेदकों के अभिलेख आयोग कार्यालय में प्राप्त नहीं होने के कारण उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा प्रावधिक भाग के 9 अभिलेख लास्ट डेट के बाद प्राप्त हुए हैं इसलिए उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है। बता दे कि वर्तमान में राज्य सेवा परीक्षा-2019 का एक मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, जिस पर 25 जुलाई को सुनवाई होनी है। बार-बार परिणाम में परिवर्तन, आरक्षण और भर्ती नियम में बदलाव को लेकर राज्य सेवा परीक्षा-2019 विवादों में है। शुक्रवार को मामले में सर्वोच्च न्यायालय में फिर सुनवाई हुई। हालांकि पीएससी ने उत्तर प्रस्तुत नहीं किया।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti-SSE-2019_Dated_21_07_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Final_Answer_Key-Assistant_Registrar_Exam_2022_Dated_21_07_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews