MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, एक सितंबर से होंगे इस परीक्षा के इंटरव्यू, 28 पदों पर होनी है भर्ती, ये रहेंगे नियम

MPPSC Recruitment 2023

MPPSC Unani Medical Officer 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एमपीपीएससी यूनानी चिकित्सा अधिकारी के लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार एक सितंबर से शुरू होंगे, इसके तहत 28 पदों पर भर्ती होगी। इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 39000 तक वेतनमान दिया जा सकता है।

बीते साल सितंबर में आयोजित हुई थी परीक्षा

दरअसल, यूनानी चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा को लेकर लोक सेवा आयोग ने मार्च 2022 में विज्ञापन जारी किया था, जिसमें 28 पदों पर भर्ती निकाली थी, इसमें 9 सामान्य, 4 एससी, 6 एसटी, 7 ओबीसी, 2 ईएसडब्ल्यू पद रखें गए थे।इसके बाद सितंबर 2022 में परीक्षा आयोजित की गई थी, इसके बाद परिणाम घोषित किए गए थे।परिणाम के घोषित होते ही कुछ उम्मीदवारों ने आरक्षण न्यायालय में चुनौती दी थी।

3 पैनल लेगा इंटरव्यू, दस्तावेजों की होगी जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यायालय में चुनौती देने के बाद आयोग ने मुख्य व प्रावधिक सूची बनाई गई और अब इसी के आधार पर उम्मीदवारों को सितंबर में साक्षात्कार  के लिए बुलाया गया है।  इसके तहत उम्मीदवारों के शैक्षणिक व प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जांच होगी, उसके बाद पैनल साक्षात्कार लेगा। इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों को तय समय से एक घंटा पहले आयोग कार्यालय में रिपोर्टिंग करना होगा, ताकी दस्तावेजों की जांच होने के बाद तीन सदस्यों की पैनल के पास आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जा सकें।  इंटरव्यू का परिणाम महीनेभर के भीतर जारी किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews