MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, आयोग ने जारी की इन 4 परीक्षाओं के संबंध में अहम सूचना, इंटरव्यू डेट पर भी अपडेट

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कराधान सहायक परीक्षा 2022,खनि अधिकारी परीक्षा 2023 , खनि निरीक्षक परीक्षा और सहायक भौमिकीविद परीक्षा 2023 के संबंध में सूचना जारी की है। आयोग ने कराधान सहायक परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। वही खनि अधिकारी परीक्षा 2023 की संशोधित परीक्षा योजना, खनि निरीक्षक परीक्षा और सहायक भौमिकीविद परीक्षा 2023 की परीक्षा योजना जारी कर दी गई है।

4 भर्ती परीक्षाओं के बारें में यह अहम सूचना जारी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा कराधान सहायक परीक्षा 2022 का आयोजन 25 फरवरी 2024 को किया गया था, जिसका अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। खनि निरीक्षक परीक्षा 2023 के लिए संशोधित परीक्षा योजना, सहायक भौमिकीविद 2023 के लिए परीक्षा और खनि अधिकारी परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा योजना जारी कर दी गई है। इन सभी भर्तियों की लिंक नीचे जारी कर दी गई है। इन सबके डायरेक्ट लिंक इस समाचार में उपलब्ध हैं।उम्मीदवार इसे ऑनलाइन पढ़ सकते हैं और फिर डाउनलोड भी कर सकते हैं।

13 अप्रैल तक खुली रहेगी सहायक प्राध्‍यापक परीक्षा 2022 के लिए आवेदन लिंक

  • MPPSC ने सहायक प्राध्‍यापक परीक्षा 2022 (समस्‍त विषय) एवं ग्रंथपाल तथा क्रीड़ा अधिकारी के पदों के लिए अतिथि विद्वानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अप्रैल से पुन:शुरू कर दी है।इसके तहत वंचित उम्मीदवारों 5 से 13 अप्रैल तक पंजीयन कर सकेंगे। इस बीच आवेदन में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 8 से 15 अप्रैल तक चलेगी।वही 13 से 20 अप्रैल तक 3000 और 20 से 30 अप्रैल तक आवेदन करने पर 25 000 रुपये विलंब शुल्क रखा है।
  • इसके तहत अतिथि विद्वानों को भर्ती परीक्षा में निर्धारित आयु-सीमा में अध्यापन अनुभव के बराबर अर्थात् एक अकादमिक सत्र में अनुभव के लिए एक वर्ष किन्तु अधिकतम 10 वर्षों की छूट प्रदान की जाती है।पूर्व में आवेदन कर चुके समस्त अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।यह परीक्षा 9 जून को आयोजित की जाएगी। उन उम्मीदवारों को मौका मिलेगा, जिन्हें पहले अतिथि विद्वान का अनुभव और आयु सीमा का लाभ नहीं दिया गया था।इसके तहत 826 पदों को भरा जाएगा।

30 अप्रैल को होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 के इंटरव्यू

MPPSC द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 का अतिरिक्त संशोधित लिखित परीक्षा परिणाम दिनांक 11 मार्च 2024 को घोषित किया गया है। इसमें नवीन योग्य आवेदकों के होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी पद के साक्षात्कार का आयोजन आयोग कार्यालय में 30 अप्रैल 2024 रखा गया है।इसके लिए साक्षात्कार पत्र 23 अप्रैल 2024 से उपलब्ध रहेंगे, ऐसे में उम्मीदवार साक्षात्कार के दिन प्रात 9:30 बजे सेवा कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Caveat_Taxation_Assistant_Exam_2022_Dated_05_04_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Written_Result_Taxation_Assistant_Exam_2022_Dated_05_04_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Revised_Exam_Plan_and_Syllabus_Mining_Inspector_Exam_2023_Dated_05_04_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Exam_Plan_and_Syllabus_Assistant_Geologist_Exam_2023_Dated_05_04_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Exam_Plan_and_Syllabus_Mining_Officer_Exam_2023_Dated_05_04_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews