MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 25 फरवरी को आयोजित होगी यह परीक्षा, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती, जानें डिटेल्स

MPPSC 2025

MPPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग द्वारा कराधान सहायक परीक्षा 2022 (Taxation Assistant Examination 2022 ) 25 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग ने एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए है। इसके तहत 100 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

25 फरवरी को होगी परीक्षा

बता दे कि एमपीपीएससी द्वारा कराधान सहायक परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन 30 सितंबर 2022 को जारी किया गया था।इसके तहत कुल 100 पदों पर रिक्तियां आयोजित की जानी है। पहले इसकी परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर 2023 को होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे टाल दिया गया था, अब यह परीक्षा 25 फरवरी 2024 को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक एक सत्र में निर्धारित की जाएगी।

इन जिलों में होगी परीक्षा

परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से ओएमआर शीट पर होगी। यह दो भागों में है। खंड-अ में मप्र, राष्ट्रीय औरअंतरराष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान और कम्प्यूटर काबेसिक नॉलेज शामिल है। इसी तरह खंड-ब मेंवाणिज्य का पेपर होगा। यह भोपाल, इंदौर, ग्वालियरऔर जबलपुर में होगी।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले MPPSC की ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
  • यहां पर आपको एडमिट कार्ड टैक्सेशन असिस्टेंट एग्जामिनेशन 2022 लिखा दिखाई देगा यहां क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करते ही आप उसे पेज पर पहुंच जाएंगे जहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा।यहां पर निर्धारित स्थान पर अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ एंटर करें।
  • इसके बाद वेरिफिकेशन कोड को फिल करें।
  • लोगिन करने पर आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा जिसे आप एग्जाम में ले जाने के लिए डाउनलोड एवं प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।

http://103.36.71.56/Portal/Examinations/MPPSC/2023/AdmitCard/TA22Login.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews