MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, प्रदर्शन में छात्रों ने रखी थी मांग, सरकार ने किया वादा पूरा, 800 अभ्यर्थी चयनित

एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। 800 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। मार्च 2024 में परीक्षा आयोजित की गई थी। आइए जानें परिणाम कैसे चेक कर सकते हैं?
MPPSC State Service Main Exam 2023 Result Released

MPPSC Mains Result 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम सोमवार 30 दिसंबर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आयोग ने पीडीएफ फॉर्म में एमपीपीएससी स्टेट सर्विस मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया है। इसमें इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर दो भागों में दिया गया है। कुल 800 उम्मीदवार सफल हुए हैं। पार्ट-ए 204 पदों पर भर्ती के लिए 659 उम्मीदवार चयनित किए गए हैं। वहीं पार्ट-बी 25 पदों पर भर्ती के लिए 141 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया है। कुल 229 पदों पर भर्ती होने वाली है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (MP State Service Mains Result) 

  • सबसे पहले mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। पीडीएफ़ में अपना रोल नंबर चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का पीडीएफ़ प्रिन्ट आउट करके रख सकते हैं।

मार्च में हुई थी परीक्षा (MPPSC Exam 2023)

मध्यप्रदेश राज्य सेवा  मुख्य परीक्षा का आयोजन 11 मार्च 2024 से लेकर 16 मार्च 2024 तक भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, रतलाम, ग्वालियर, शहडोल, बालाघाट, बड़वानी समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी। मई 2024 में हाई कोर्ट ने दो सवालों को गलत बताते हुए परिणाम में संशोधन करने का आदेश जारी किया था। रिट अपील में आयोग को स्टे मिल गया था। लेकिन इसके बावजूद सुनवाई जारी थी। रिजल्ट पर कोई अपडेट नहीं आई थी। एजी और आयोग ने चर्चा करने के बाद परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews