
MPPSC SSE Exam 2025 :मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है।राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर शीट जारी कर दी है और अब किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसी आंसर शीट के आधार पर सभी अभ्यर्थियों की आंसर शीट का मूल्यांकन किया जाएगा और उसके बाद रिजल्ट घोषित होगा।
संभावना है कि 25 मार्च के बाद कभी भी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित किए जा सकते है।चुंकी मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया में सामान्य तौर पर 25 दिन का समय लगेगा। नतीजों के बाद चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। 9 से 14 जून के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को महीनेभर का समय दिया जाएगा।
फरवरी में हुई थी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 16 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा इंदौर, उज्जैन,भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 52 जिलों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे । प्रत्येक में 100 प्रश्न थे और प्रत्येक प्रश्न के दो अंक निर्धारित किए गए थे। परीक्षा कुल 200 अंकों की हुई थी।
MPPSC SSE : 158 पदों पर होना है भर्ती
- एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के तहत 158 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- इसमें 38 अनारक्षित, 24 एससी, 48 एसटी, 35 ओबीसी और 13 ईडब्ल्यूएस के लिए सीटें आरक्षित हैं।
- इसमें 10 एसडीएम, 22 उप पुलिस अधीक्षक, 10 अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, 65 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 14 वित्त विभाग, 7 सहकारी निरीक्षक सहित पदों पर भर्ती की जाएंगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू, फिजिकल एबिलिटी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। प्रीलिम्स एग्जाम में चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य एग्जाम में शामिल होना होगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

