नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पर्सोनेल पदों पर भर्ती (NALCO Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 जून 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://nalcoindia.com/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें चयन प्रक्रिया से लेकर वेतन तक की डिटेल जानकारी उपलब्ध है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 268 है। वैकेंसी को अलग अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 20 पद खाली हैं। जिसमें से 10 बैकलॉग वैकेंसी है। ग्रेड-III के विभिन्न पदों पर नियुक्ति होगी। जिसमें ऑपरेटर, माइनिंग मैट, जूनियर फॉरमैन, टेक्नीशियन, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक इत्यादि शामिल हैं।
आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी-एनसीएल और EWS को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwBD/ एक्स सर्विसमैन और इंटरनल कैंडिडेट को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऑपरेटर और टेक्नीशियन पदों के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में 2 वर्षीय/1 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। माइनिंग मैट के लिए दसवीं पास होने के साथ-साथ मीनिंग में सर्टिफिकेट होना जरूरी है। जूनियर फॉरमैन पदों पर संबंधित क्षेत्र में इंजीनियर डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। यूपीयूटी (JOT) लैबोरेट्री पद के लिए उम्मीदवारों का केमिस्ट्री में बीएससी ऑनर्स की होना अनिवार्य है। कई पदों के लिए 2 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है।
टेक्नीशियन पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा 35 वर्ष, ऑपरेटर पदों के लिए 27 वर्ष और जूनियर फार्मिंग पदों के लिए 40 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसकी अवधि 120 मिनट होगी। प्रश्न पत्र में 60% टेक्निकल और 40% नॉन टेक्निकल प्रश्न पूछे जाएंगे। नॉन टेक्निकल क्षेत्र में क्वांटिटी एप्टिट्यूड, रीजनिंग, जनरल नॉलेज और इंग्लिश शामिल है। परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों ही माध्यम में आयोजित की जाएगी। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी नहीं होगा।
