Naval Dockyard Recruitment 2024: यहां निकली है विभिन्न पदों पर भर्तियां, 10 मई है आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

Naval Dockyard Recruitment 2024: भारतीय नौसेना डॉकयार्ड में कई पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
recruitment

Naval Dockyard Recruitment 2024: भारतीय नौसेना डॉकयार्ड ने विभिन्न ट्रेडों में कई पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है। जहां पर इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई, 2024 है। इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 14 साल से अधिक होनी चाहिए।

301 पदों के लिए होगी भर्ती

भारतीय नौसेना डॉकयार्ड ने एक अधिसूचना जारी किया है जिसके अनुसार इस अभियान में कुल 301 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक आधिकारिक साइट registration.ind.in पर जाकर आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। प्रशिक्षण डॉकयार्ड अपरेंटिस स्कूल में शागिर्दी प्रशिक्षण अधिनियम के तहत दिया जाएगा।

इन पदों पर की जानी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 187 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल 57 पद, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कुल 30 पद, अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए कुल 27 पद भरे जाएंगे।

  • फिटर – 50
  • इलेक्ट्रीशियन – 40
  • मैकेनिक – 35
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 26
  • शिपराइट (लकड़ी) – 18
  • वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) – 15
  • मशीनिस्ट – 13
  • एमएमटीएम – 13
  • पाइप फिटर – 13
  • पेंटर (जनरल) – 09
  • मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एयर कंडीशनर – 07
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक – 07
  • शीट मेटल वर्कर – 03
  • दर्जी (सामान्य) – 03
  • पैटर्न मेकर – 02
  • इलेक्ट्रोप्लेटर – 01
  • फाउंड्री मैन – 01

जानिए क्या है शैक्षणिक योग्यता

जारी सूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) के साथ 10वीं में पास होना चाहिए। वहीं इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की कम से कम उम्र 14 साल तय की गई है।

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट https://registration.ind.in/ पर जाना होगा।
  • यहां पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।
  • मांगें गए सभी दस्तावेजों को अच्छी गुणवत्ता के साथ अपलोड करना होगा।
  • फिर आवेदन फॉर्म जमा करना है।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट जरूर निकाल लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews