युवाओं के लिए शानदार मौका, NCL ने निकाली 1765 पदों पर भर्ती, 24 फरवरी से आवेदन शुरू, जानें पात्रता और वेतन 

एनसीएल ने 1700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। अगले सप्ताह एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NCL Recruitment 2025

भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (NCL Recruitment 2025) निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2025 से शुरू होगी। भर्ती अभियान को लेकर एनसीएल ने शॉर्ट नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक 20 फरवरी 2025 डिटेल नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1765 है। जिसमें से ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 227, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 797 और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 941 पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में बैच्लर की डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास  संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा होना चाहिए। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष है।

कितना मिलेगा वेतन?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 9000 रुपये प्रतिमा स्टाइपेंड मिलेगा। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 8000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड मिलेगा। ट्रेड अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 1 वर्षीय ट्रेड सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को 7700 और 2 वर्षीय आईटीआई कोर्स वाले उम्मीदवारों को 8050 रुपये स्टाइपेंड प्रतिमाह मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nclcil.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “Menu: ऑप्शन में जाकर करियर ऑप्शन में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूर जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews