ITI वालों के लिए सुनहरा मौका, NCL ने निकाली 200 पदों पर भर्ती, 10 मई तक भरें फॉर्म, इतनी लगेगी फीस, जानें डिटेल 

एनसीएल ने टेक्नीशियन भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। आइए जानें कौन, कैसे और कब तक फॉर्म भर सकते हैं?
NCL Recruitment 2025

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती (NCL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 17 अप्रैल यानी से शुरू हो चुका है। इस संबंध में एनसीएल में नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2025 तक जारी रहेगी।

रिक्त पदों की संख्या कुल 200 है। जनरल के लिए 85 , ईडब्ल्यूएस के लिए 17, एससी के लिए 30, एसटी के लिए 37 और ओबीसी के लिए 31 पद रिजर्व किए गए हैं। टेक्नीशियन फिटर के लिए 95, टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन के 95 और टेक्नीशियन वेल्डर के 10 पदों पर भर्ती होगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ईएसएम/पीडब्ल्यूडी/डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। उनके पास टेक्नीशियन फिटर/इलेक्ट्रिशियन/ वेल्डर ट्रेड में 2 वर्ष काआईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास एक साल का अप्रेंटिसशिप ट्रेंनिंग सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। एससी।/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा में दो सेक्शन शामिल होंगे। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। सेक्शन-1 (70 अंक) में टेक्निकल विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं सेक्शन- 2 (30 अंक) में जनरल अवेयरनेस, जनरल नॉलेज और रिजनिंग, वर्बल एंड मेंटल एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड  से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। एक वर्ष के ट्रेनिंग पीरियड के दौरान टेक्नीशियन फिटर और टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन को 1583. 32 रुपये प्रतिदिन वेतन मिलेगा। वही टेक्नीशियन वेल्डर को 1536.50 रुपये प्रतिदिन वेतन प्रदान किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews