नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का सुनहरा मौका, निकली 60 पदों पर भर्ती, 15 फरवरी तक करें आवेदन

nhai recruitment

NHAI Recruitment 2024: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority Of India) ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 60 है। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भर्ती के संबंध में एनएचएआई ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित आयु अधिकतम 30 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत छूट प्रदान की जाएगी। नियुक्ति के बाफ लेवल 10 पे मैट्रिक्स 7वें सीपीसी (प्री-रिवाइज्ड: पे बैंड 3) के तहत 15,600 रुपये से 39,100 रुपये का 5400 रुपये के ग्रेड पे के साथ मिलेगा। कैंडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर होगा। लिखित परीक्षण (Engineering Service Examination) का आयोजन यूपीएससी द्वारा किया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।- Official Notification Link

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://nhai.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “NHAI Recruitment” के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी को दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का एक प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews