एनएचपीसी ने ट्रेनी इंजीनियर बनने का मौका, 80 से अधिक पद रिक्त, आवेदन प्रक्रिया जारी, वेतन 1.5 लाख रुपये से अधिक, जानें डीटेल

rec recruitment

NHPC Recruitment: एनएचपीसी लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 89 है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 22 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनी इंजीनियर सिविल के लिए 18, मैकेनिकल के लिए 47, इलेक्ट्रिकल के लिए 16 और ट्रेनी ऑफिसर के लिए 8 पद रिक्त हैं।

पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया

ट्रेनी इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास फुल टाइम बैचलर की डिग्री इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, B.Sc (इंजीनियरिंग) में होना चाहिए। इंजीनियरिंग पदों पर उम्मीदवारों का चयन गेट-2022 के स्कोर, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। वहीं ट्रेनी ऑफिसर (फाइनेंस) पद पर कैंडीडेट्स का चयन CA/CMA स्कोर के आधार पर होगा। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। नियुक्ति के बाद 50.000 रुपये-3%- 1,60,000 रुपये की सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यू कैटेगरी के कैंडीडेट्स को 295 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडबल्यूबीडी/एसएम का एप्लीकेशन फीस माफ किया गया है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले http://www.nhpcindia.com/ पर जाएं।
  • “Career” सेक्शन पर जाकर लॉग इन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews