सरकारी नौकरी: NHSRCL ने निकाली 71 पदों पर भर्ती, 24 अप्रैल तक भरें फॉर्म, 1.6 लाख रुपये तक वेतन, जानें पात्रता 

एचएचएसआरसीएल ने 70 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल ओपन कर दिया है। इंजीनियरिंग डिग्री होल्डर्स के लिए सुनहरा मौका सकता है। आइए जानें कैसे फॉर्म भरें?
NHSRCL recruitment 2025

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड में जूनियर टेक्निकल मैनेजर और असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर के पदों पर भर्ती (NHSRCL recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.nhsrcl.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 71 है। जिसमें से जूनियर टेक्निकल मैनेजर के लिए 59 और असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर के लिए 12 पद खाली है। अप्लाई करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और महिलाओं को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित क्षेत्र में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। जूनियर टेक्निकल मैनेजर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव और असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर के लिए 4 साल का अनुभव होगा अनिवार्य है। दोनों ही पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और संभावित वेतन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में  चयनित उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। नॉर्मलाइजेशन मेथड के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा। अंत में मेडिकल परीक्षा का आयोजन होगा। जूनियर टेक्निकल मैनेजर पद पर नियुक्ति के बाद 40000 रुपये से लेकर 140000 रुपये तक वेतन हर महीने मिलेगा। वहीं असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर के लिए वेतन 50000 रुपये से लेकर 160000 रुपये प्रतिमाह हो सकता है।

ये रहा नोटिफिकेशन  

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews