नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने निकाली 274 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, 2 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, जानें डीटेल

NHPC Recruitment

NICL Recruitment: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रशासी अधिकारी (Administrative Officers) के 274 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी 2024 मंगलवार से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2024 है।

रिक्त पदों की संख्या

डॉक्टर के लिए 28, लीगल के लिए 20, आईटी के लिए 20, फाइनेंस के लिए 30, बीमांकिक के लिए 2 , हिन्दी ऑफिसर (राज्य सभा) के लिए 22 और ऑटोमोबाइल इंजीनियर के लिए 20 पद रिक्त हैं। जनरलिस्ट के 130 और बैकलॉग के लिए 2 पद रिक्त हैं।

योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। डॉक्टर पद के एमबीबीएस/एमडी/एमएस या पीजी-मेडिकल डिग्री की योग्यता होनी चाहिए। लॉ में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट लीगल पद पर आवेदन कर सकते हैं। जनरलिस्ट पद पर कोई भी ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के कैंडीडेट्स को छूट भी दी जाएगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

हिन्दी ऑफिसर के अलावा सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी- प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा।

ऐसे करें आवेदन-

एससी/एसटी/पीडबल्यूडीबी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है। अन्य कैंडीडेट्स को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले http://nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं। जरूरी जानकारी को फॉर्म में दर्ज करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। दस्तावेजों को स्कैन और अपलोड करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews