NMDC ने निकाली 197 पदों पर भर्ती, कौन और कैसे करें आवेदन? बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन

एनएमडीसी ने 190 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों का चयन बिना किसी एग्जाम होगा। केवल इंटरव्यू का आयोजन होगा, जिसका शेड्यूल भी उपलब्ध हो चुका है। 
NMDC Recruitment 2025

नेशनल मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (NMDC Recruitment 2025) निकाली है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। ट्रेड, ग्रेजुएट और तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए डीटेल्स शेड्यूल भी जारी किया गया है। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। कैंडीडेट्स को पहले एनएपीएस/एनएटीएस (apprenticeshipindia.gov.in या nats.education.gov.in) पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल क्रिएट करना होगा।

इंटरव्यू के दौरान कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। जिसमें पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, कक्षा दसवीं का सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं।  इंटरव्यू का आयोजन सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट BIOM किरंदुल कंपलेक्स, दंतेवाड़ा में होगा। रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:00 बजे, इंटरव्यू हेल्प डेस्क पर पहुंचना होगा। साथ ही गूगल फॉर्म भरना होगा।

रिक्त पदों की संख्या कुल 197 है। जिसमें से ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 137 पद खाली हैं। वहीं ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 40 और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 10 पद खाली हैं। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान डॉक्यूमेंट की ओरिजिनल कॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। ताकि सत्यापन प्रक्रिया सही से हो सके।

क्या है पात्रता?

ट्रेड अप्रेंटिस पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास  नेशनल काउंसिल ऑफ़ वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या स्टेट काउंसिल ऑफ़ वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट या स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट होता अनिवार्य है। इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिग्री होल्डर ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। आयु सीमा 16 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आईटीआई, ग्रेजुएट या डिप्लोमा परीक्षा पास करने और वर्तमान समय में केवल 5 वर्ष का गैप मान्य होगा। इससे अधिक गैप कुछ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इंटरव्यू कब होगा?

ट्रेड अप्रेंटिस के लिए वॉकिंग इंटरव्यू का आयोजन 12, 13, 14, 17 और 18 नवंबर को निर्धारित वेन्यू पर किया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए इंटरव्यू 19, 20 और 21 नवंबर को आयोजित होगा। वहीं टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए इंटरव्यू 20 और 21 नवंबर किया जाएगा। तारीख पोस्ट पर निर्भर करेगी। जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews