NPCIL ने निकाली 255 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई से आवेदन शुरू, शॉर्ट नोटिस जारी, यहाँ जानें पात्रता और वेतन 

एनपीसीआईएल ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन पोर्टल 15 जुलाई से एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NPCIL Recruitment 2026

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ने स्टाइपेंडरी ट्रेनी और टेक्नीशियन पदों पर भर्ती (NPCIL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 शाम 4:00 बजे तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता और वेतन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना (NPCIL/KKNPP/HRM/01/2026) पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो जल्द ही जारी होगा।

रिक्त पदों की संख्या कुल 255 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। एससी के लिए 54, एसटी के लिए 19, ओबीसी एनसीएल के लिए 77, ईडब्ल्यूएस के लिए 20 और जनरल के लिए 85 पद खाली हैं। वहीं PwBD के लिए 11 पदों को रिजर्व किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति  तिरुनेलवेली जिला तमिलनाडु में होगी।

कौन कर सकता है आवेदन? 

टेक्नीशियन/स्टाइपेंडरी ट्रेनी (प्लांट ऑपरेटर) पद के लिए उम्मीदवारों का साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होना अनिवार्य है। कक्षा 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषय शामिल होने चाहिए। न्यूनतम अंक 50% हैं। स्टाइपेंडरी ट्रेनी या टेक्नीशियन (इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/इलेक्ट्रीशियन/फिटर/ टर्नर/ मशीनिस्ट/ वेल्डर) के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होना अनिवार्य है। साइंस और गणित दोनों विषयों में 50% अंक होना चाहिए। इसके अलावा वर्षीय वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट भी संबंधित ट्रेड में होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। ओबीसी एनसीएल को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?

ट्रेनिंग प्रोग्राम  प्रोग्राम की अवधि 2 साल होगी। पहले साल में 20 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं दूसरे साल में स्टाइपेंड 22,000 रुपये प्रतिमाह होगा। 3000 रुपये One टाइम बुक अलाउंस की सुविधा भी मिलेगी। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को टेक्निशियन-बी पदों पर नियुक्त किया जाएगा।   लेवल 3 के तहत वेतन मिलेगा, जिसमें बेसिक पे 21,700 रुपये होगा।

ऐसे भरें फॉर्म 

  1. सबसे पहले एनपीसीआईएल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. करियर सेक्शन में जाकर एनपीसीआईएल स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन भर्ती 2026 विज्ञापन पर क्लिक करें।
  3. नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ने के बाद पंजीकरण करें।
  4. आवेदन पत्र को भरें। जरूरी जानकारी को दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  5. शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews