सरकारी नौकरी: NRRMS ने निकाली 4572 पदों पर भर्ती, 28 नवंबर तक करें Apply, 350 रुपये फीस, जानें डिटेल 

एनआरआरएमएस ने 4500 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। पोस्ट ग्रेजुएट/ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
nrrms recruitment 2024

NRRMS Recruitment 2024: राष्ट्रीय ग्रामीण पुनर्निर्माण मिशन सोसाइटी ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में बंपर भर्ती निकाली। डाटा मैनेजर, टेक्निकल असिस्टेंट, अकाउंट्स ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर, एमआईएस मैनेजर, एमआईएस असिस्टेंट, मल्टीटास्किंग ऑफिशियल। कंप्यूटर ऑपरेटर, फील्ड को-ऑर्डिनेटर और फैसिलिटेटर पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदन प्रक्रिया  जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 28 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 4572 है। ओडिशा में 2300 और छत्तीसगढ़ में 2272 पद खाली हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफ़िशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए फीस 350 रुपये है। वहीं एससी/एसटी/बीपीएल उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (NRRMS Vacancy)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित की गई है। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए  न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष, अकाउंट्स ऑफिसर के लिए 22 वर्ष, टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 21 वर्ष, डाटा मैनेजर के लिए 21 वर्ष, एमआईएस मैनेजर के लिए 21 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 वर्ष है। अतिरिक्त जानकारी अधिसूचना में दी गई है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा से संबंधित डीटेल्स एनआरआरएमएस जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर वेबसाइट विजिट करते रहें।

वेतन (Salary)

  • डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर- 35,760 रुपए
  • अकाउंट ऑफिसर- 31,450 रुपए
  • टेक्निकल असिस्टेंट- 28,750 रुपए
  • डाटा मैनेजर- 26,350 रुपए
  • एमआईएस मैनेजर- 24,650 रुपए
  • एमआईएस असिस्टेंट- 22,650
  • मल्टी टास्किंग ऑफिशियल- 21,450 रुपए
  • कंप्यूटर ऑपरेटर- 21,250 रुपए
  • फील्ड को-ऑर्डिनेटर- 21,250 रुपए
  • फैसिलिटेटर- 19,750

ऐसे भरें फॉर्म (Steps to Apply)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.nrrmsvacancy.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर Domicile स्टेट के लिए छत्तीसगढ़/ओडिशा चुनें।
  • अब “Apply Here” पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरने के लिए दिए गए दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ें।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। सही-सही साइज और फॉर्मेट में दस्तावे, फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  • शुक्ल का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews