
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम ने जनरल मैनेजर, चीफ मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती (NSIC Recruitment 2025) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.nsic.co.in/पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के बाद रसीद का प्रिंट आउट निकालने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने से सभी उम्मीदवारों को अच्छे से अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 70 है। एससी/एसटी/ , ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए एनएसआईसी स्पेशल भर्ती अभियान चला रहा है। जिसमें रिक्त पदों की संख्या कुल 21 है, जनरल मैनेजर के लिए 4, डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए एक, चीफ मैनेजर के लिए दो, चीफ मैनेजर (एफ एंड ए) के लिए एक, मैनेजर (एस एंड ए ) के लिए एक, डेप्युटी मैनेजर के लिए साथ और डिप्टी मैनेजर (एफ एंड ए) के लिए पांच पद खाली है। विभिन्न फंक्शनल क्षेत्र के लिए 49 पद खली हैं। जनरल के लिए 31, ओबीसी कैंडिडेट के लिए 12, एसटी के लिए तीन, और एसटी के लिए 6 पद रिजर्व किए गए हैं।
चयन प्रक्रिया में विज्ञापन में दिए गए पात्रता मानदंडों के अनुसार आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और डिपार्टमेंटल कैंडिडेट को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 60% अंक के साथ फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन की डिग्री और 2 एमबीए डिग्री होना अनिवार्य है। मार्केटिंग या फाइनेंस में विशेषज्ञ होनी चाहिए। सीए/सीएमए की योग्यता वाली उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डेप्यूटी जनरल मैनेजर और और चीफ मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निर्धारित क्षेत्र में बैचलर इन इंजीनियरिंग या बैचलर इन टेक्नोलॉजी की डिग्री होना अनिवार्य है। मैनेजर (एफ एंड ए) के लिए 2 वर्ष एमबीए डिग्री के साथ 60% अंक के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बाकी पदों के लिए सीए/सीएमए या कॉमर्स में 60% अंक के साथ ग्रेजुएट+2 वर्षीय एमबीए डिग्री होल्डर फॉर्म भर सकते हैं।
डेप्यूटी जनरल मैनेजर पद के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 41 वर्ष है। चीफ मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 38, मैनेजर पद के लिए 34 और डिप्टी मैनेजर पद के लिए 31 निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाए। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
इतना मिलेगा वेतन
डिप्टी जनरल मैनेजर पद पर नियुक्ति के बाद 70, 000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। चीफ मैनेजर पद पर नियुक्ति के बाद 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। मैनेजर पद पर नियुक्ति के बाद 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये तक और डिप्टी मैनेजर पद पर नियुक्ति के बाद 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक मंथली वेतन मिलेगा।

