एनटीपीसी ने निकाली 50 पदों पर भर्ती, 10 नवंबर तक करें आवेदन, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, जानें डीटेल

bank jobs 2024

NTPC Recruitment 2023: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन ने एग्जेक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट www.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की कुल संख्या 50 है। जिसमें से 22 पद जनरल, 5 ईडब्ल्यूएस, 11 ओबीसी और एससी और 4 एसटी के लिए रिजर्व हैं।

पात्रता और चयन

सर्विस की अवधि 5 वर्ष है। इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। हालांकि नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट प्रदान किया जाएगा। कैंडीडेट्स का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। (Official Notification Link)

आवेदन

आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वही एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/एक्सएसएम और महिला उम्मीदवारों का एप्लीकेशन फीस माफ कर दिया गया है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट careers. www.ntpc.co.in पर जाएं।
  • अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • गाइडलाइन को पढ़ें और आवेदन पत्र को भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों को जमा करें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट करते समय एक यूनिक नंबर बनेग। इसे सेव कर लें।
  • आवेदन पत्र का एक प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews