एनटीपीसी ने निकाली कई पदों पर भर्ती, वेतन 1 लाख से अधिक, जल्द करें आवेदन, जानें डीटेल

bank jobs 2024

NTPC Recruitment: भारत के प्रमुख पावर सेक्टर कंपनी एनटीपीसी ने असिस्टेंट माइन सर्वेयर के पद पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। 8 दिसंबर तक इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या कुल 11 है है। यदि आप भी एनटीपीसी में नौकरी की इच्छा रखते हैं और योग्य हैं तो जल्द से जल्द आवेदन करें। उम्मीदवारों का चयन अखिल भारतीय ऑनलाइन चयन परीक्षा और डाक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा।

योग्यता, आयु सीमा और वेतन

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री होल्डर कैंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं। ओपन कास्ट कॉल मिनेस के लिए DGMS द्वारा जारी सर्वेयर सर्टिफिकेट ऑफ कॉम्पिटिशन का होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। नियुक्ति के बाद ई0 लेवल/आईडीए के तहत 30 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 20 हजार रूपये सैलरी मिलेगी। इसके अलावा DA, समूह बीमा, मेडिकल फ़ैसिलिटी, आवास इत्यादि सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link)

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ऑन फीस का भुगतान किया जा सकता है। आप आधिकारिक वेबसाइट e-careers.ntpc.co.in या www.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews