युवाओं के लिए सुनहरा मौका, NTPC ने निकाली 475 पदों पर भर्ती, 13 फरवरी तक करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन 

एनटीपीसी लिमिटेड ने 400 से अधिक पदों भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खोल दिया है। बीटेक/बीई की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कैसे चयन होगा और कितना वेतन मिलेगा?
NTPC Recruitment 2025

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC Recruitment) में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवारों की नियुक्ति इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंट इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और माइनिंग इंजीनियरिंग क्षेत्र में होगी। इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 475 है। जिसमें से इलेक्ट्रिकल के लिए एक 135, मैकेनिकक के लिए 180 इलेक्ट्रॉनिक एवं इंस्ट्रूमेंट के लिए 85, सिविल के लिए 50 और मीनिंग के लिए 25 पद खाली हैं।  विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की नियुक्ति गेट 2024 में प्राप्त  अंकों के आधार पर होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीटेक/बीई की डिग्री 65% अंकों के साथ होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 27 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा और स्कोर में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

गेट 2024 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। नियुक्ति के बाद E1 ग्रेड के तहत बेसिक पे 40,000 रुपये से लेकर  तक 1,40,000 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा। नियुक्ति के बाद एक साल ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद ही फाइनल पोस्टिंग होगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडबल्यूडी, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार ntpc.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews