OFCH ने निकाली 140 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

आयुष निर्माणी चांदा ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए चयन प्रक्रिया, वेतन और एप्लिकेशन प्रोसेस जानें। 
CRPI Recruitment 2026

आयुष निर्माणी चांदा ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (OFCH Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक  उम्मीदवार ऑफलाइन 9 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट https://munitionsindia.in/  पर उपलब्ध है। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 140 है। वैकेंसी को अलग-अलग ट्रेड और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियरिंग के लिए 45, ग्रेजुएट अप्रेंटिस जनरल के लिए 45 और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 50 पद खाली हैं। शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग अप्रेंटिस पदों पर निर्भर करेगी।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन पत्र को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें। इसमें पर्सनल एजुकेशनल और अन्य जानकारी ब्लॉक लेटर में दर्ज करें। पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ को चिपकाए। जन्म प्रमाण पत्र, डिग्री या डिप्लोमा मार्कशीट, कैटिगरी सर्टिफिकेट इत्यादि स्वप्रमाणित दस्तावेजों की फोटोकॉपी को अटैच करें। आवेदन पत्र में डिक्लेरेशन सेक्शन में हस्ताक्षर करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सही पते “द चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चांदा, ए यूनिट ऑफ  म्यूनिटेशंस   इंडिया लिमिटेड, जिला चंद्रपुर, पिन 442501, महाराष्ट्र” पर भेजें।

योग्यता और आयु सीमा 

ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियरिंग पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड या विषय में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएट अप्रेंटिस जनरल स्ट्रीम पदों के लिए बीएससी/बीकॉम/बीसीए की योग्यता वाली उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 14 वर्ष तय की गई है। हालांकि नोटिफिकेशन में अधिकतम आयु सीमा को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। जिसे डिग्री या डिप्लोमा के फाइनल ईयर में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति के बाद 19,900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews