ONGC Recruitment 2022 : 36 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन के लिए एक दिन शेष

ONGC Recruitment 2022 : 36 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन के लिए एक दिन शेष

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए ONGC ( ONGC Recruitment 2022) ने सुनहरा मौका दिया है। आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड ने जूनियर कंसल्टेंट और एसोसिएट कंसल्टेंट पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया चल रही है, इन पदों पर आवेदन करने के लिए एक दिन शेष है, 30 मार्च आवेदन करने की अंतिम तारीख है।

ONGC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कंपनी को जूनियर कंसल्टेंट और एसोसिएट कंसल्टेंट के 36 पदों पर भर्ती करनी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर विजिट कर सकते हैं।

पदों का विवरण 

कुल पदों की संख्या – 36

जूनियर कंसल्टेंट – 14

एसोसिएट कंसल्टेंट – 22

सैलरी 

जूनियर कंसल्टेंट – 40,000/-

एसोसिएट कंसल्टेंट – 66,000/-

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। अववन करने की अंतिम तारीख 30 मार्च के बाद आवेदनों की जांच की जाएगी फिर शार्ट लिस्ट कर परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी। हमारा सुझाव है कि इन पदों पर आवेदन करने से पहले ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर विजिट कर पूरी जानकारी वहां ध्यान से पढ़ लें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews