Police Recruitment: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पुलिस विभाग में निकली 2968 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, अधिसूचना जारी

Police Recruitment

Police Recruitment 2024: पुलिस विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। मेघालय पुलिस में 2968 पदों पर भर्ती निकली है। मेघायल भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

यूबबी सब इंस्पेक्टर के लिए 76, फायरमैन (पुरुष) के लिए 195, अन-आर्म्ड ब्रांच कांस्टेबल के लिए 720, ड्राइवर फायरमैन (पुरुष) के लिए 53, एमपीआरओ के लिए 205, फायरमैन मैकेनिक के लिए 26, सिग्नल/बीएन ऑपरेटर कर लिए 56, आर्म्ड ब्रांच कांस्टेबल के लिए 1494 और ड्राइवर कांस्टेबल के लिए 143 पद रिक्त हैं।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है। यूबी सब इनस्पेक्टर के पद पर किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, आयु सीमा 21 वर्ष से 27 वर्ष होनी चाहिए। आर्म्ड ब्रांच कांस्टेबल और ड्राइवर कांस्टेबल के लिए 9वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 वर्ष से 21 वर्ष होनी चाहिए। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और फिजकल टेस्ट के आधार पर होगा। एप्लीकेशन फीस 150 रुपए है। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट megpolice.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को सही से भरें। जरूरी दस्तावेजों, फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म को जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews