CBSE Recruitment: असिस्टेंट सेक्रेटरी समेत विभिन्न पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी, जल्दी करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

UPSSSC Vacancy 2026

CBSE Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट examinationservices.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 11 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 118

पदों का विवरण

CBSE की तरफ से कुल 118 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिमें ग्रुप- ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के कई पद शामिल हैं, जोकि इस प्रकार हैं-

ग्रुप- ए

  • असिस्टेंट सेक्रेटरी (एडमिनिस्ट्रेशन)- 18 पद
  • असिस्टेंट सेक्रेटरी (एकेडेमिक्स)- 16 पद
  • असिस्टेंट सेक्रेटरी (स्किल एजुकेशन)- 8 पद
  • असिस्टेंट सेक्रेटरी (ट्रेनिंग)- 22 पद
  • अकाउंट ऑफिसर- 3 पद

ग्रुप- बी

  • जूनियर इंजीनियर- 17 पद
  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर- 7 पद

ग्रुप- सी

  • अकाउंटेंट- 7 पद
  • जूनियर अकाउंटेंट- 20 पद

शैक्षणिक योग्यता

CBSE में ग्रुप ए समेत कई ग्रुप्स के विभिन्न पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। जिसके लिए उम्मीदवार बोर्ड की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

न्यूनतम आयु

  •  18 साल

अधिकतम आयु

  • 27-35 साल (पदानुसार)

आवेदन शुल्क

CBSE द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों के लिए अलग आवेदन शुल्क भुगतान करना पड़ेगा, जोकि इस प्रकार है-

ग्रुप- ए

  • अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस- 1500 रुपए
  • एससी, एसटी, पीएच और महिला- 0 रुपए

ग्रुप- बी & सी

  • अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस- 800 रुपए
  • एससी, एसटी, पीएच और महिला- 0 रुपए
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews